पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। जी हां , आप सरकार ने पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कर दी है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में मान सरकार ने यह फैसला लिया है। इतना ही नही सरकारी कर्मचारियों के डीए में भी 6 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
इसके अलावा सभी जिलों में सीएम विंडों खोलने का भी निर्णय लिया गया है। पंजाब कैबिनेट ने पंजाब मंडी बोर्ड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट खत्म करने का भी निर्णय लिया है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे।
आज ये वादा उन्होंने पूरा किया है। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में वापिस पुरानी पेंशन स्कीम लागू होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश और गुजरात की जनता मौका देगी तो वहां भी पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





