लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन

SAPNA THAKUR | 7 मार्च 2022 at 4:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ श्री रेणुका जी

समग्र शिक्षा अभियान जिला सिरमौर बीआरसीसी शिक्षा खंड संगड़ाह द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा खंड संगड़ाह के लगभग 15 बच्चों ने भाग लिया।

दिव्यांग बच्चों को रेणुका जी झील, मिनी ज़ू, रेणुका माता मंदिर, परशुराम तालाब, परशुराम मंदिर, ददाहू बाजार और राजकीय प्राथमिक पाठशाला ददाहू का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान बच्चे काफी आनंदित दिखे साथ ही सभी बच्चों ने एक्सपोजर टूर का भरपूर आनंद लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

खास तौर पर रेणुका जी मिनी जू में बच्चे भालू, सांभर, हिरण और तेंदुए को देखकर काफी ज्यादा खुश हुए। जिसके बाद बच्चों ने श्री रेणुका जी माता मंदिर में माथा टेका।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]