दिव्यांग श्रेणाी में भरे जाने वाले शास्त्री व भाषा शिक्षकों के पदों हेतू इस दिन होगी काउंसलिंग….
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
शास्त्री और भाषा अध्यापक की दिव्यांग श्रेणी के पदों हेतू काउंसलिंग 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिखा देवेंद्र चंदेल ने दी।
उन्होंने बताया कि शास्त्री अध्यापक के पदों के लिए दृष्टि बाधित श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए एक और अनारक्षित वर्ग की ऑर्थो श्रेणी में दो पदों तथा भाषा अध्यापक के लिए दृष्टि बाधित(अल्प दृष्टि) श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए एक और अनारक्षित वर्ग की ऑर्थो श्रेणी में एक पद हेतु काउंसलिंग की जाएगी।
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में केवल वही अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने 29 मई तक इस कार्यालय में आवेदन किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं।
उपनिदेशक ने कहा कि अभ्यार्थियों को काॅल लेटर भेज दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों की सूची इस कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.inपर उपलब्ध है।