दिव्यांग श्रेणी के कनिष्ठ कार्यालय सहायक पदों के लिए 10 और 11 अप्रैल को दस्तावेज सत्यापन
अन्य श्रेणियों का 21 से 26 अप्रैल को होगा परीक्षण ,शिमला के कसुम्पटी स्थित निदेशालयों में होगा सत्यापन, सूचना न मिलने पर दूरभाष पर करें संपर्क
शिमला
प्रथम चरण : दृष्टिबाधित श्रेणी के लिए दस्तावेज जांच
ग्रामीण विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा 3 जनवरी 2025 को दिव्यांग श्रेणी से कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के चार पदों को लेकर विज्ञापन जारी किया गया था। अब इन पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
10 व 11 अप्रैल को होगा पहला चरण
प्रथम चरण में दृष्टिबाधित श्रेणी के एक पद के लिए सभी आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन 10 और 11 अप्रैल को किया जाएगा। यह सत्यापन ब्लॉक नंबर 33, एस.डी.ए. कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी, शिमला स्थित निदेशालय, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम वर्ग का सशक्तिकरण विभाग में किया जाएगा।
दूसरा चरण 21 से 26 अप्रैल तक
दूसरे चरण में, श्रवण बाधित, शारीरिक अक्षमता तथा मानसिक एवं बहुविकलांगता श्रेणियों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 21 से 26 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। यह प्रक्रिया ब्लॉक नंबर 27, एस.डी.ए. कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी, शिमला स्थित ग्रामीण विकास विभाग निदेशालय में होगी।
आवेदकों को भेजी जा चुकी है सूचना
प्रवक्ता ने बताया कि सभी आवेदकों को पंजीकृत डाक द्वारा सूचना भेज दी गई है। यदि किसी कारणवश कोई आवेदक सूचना प्राप्त नहीं कर सका है, तो वह दूरभाष नंबर 0177-2623819, 2623820 और 2623830 पर संपर्क कर सकता है।