Loading...

दीवार के नीचे दबने से 55 वर्षीय मजदूर की हुई मौत

PARUL • 24 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में ग्राम पंचायत कलोहा में दीवार के नीचे दबने से 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय देवी सिंह पुत्र दीनू राम निवासी निचला कलोहा के रूप हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि देवी सिंह कलोहा में किसी के घर पर मजदूरी कर रहा था।

इस दौरान वह कच्चे मकान के साथ जर्जर दीवार को गिराने की कोशिश कर रहा था कि अचानक कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गई और दीवार के मलबे में दबने से वह घायल हो गया। जब तक लोग उसे मिट्टी के नीचे से निकालते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

जिसके बाद घरवालों ने उपप्रधान दलजीत सिंह को घटना के बारे में सूचित किया और उपप्रधान ने सुचना मिलते ही पुलिस थाना रक्कड़ को इसकी जानकारी दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा सिविल अस्पताल भिजवाया।

मामले की पुष्टि पुलिस थाना रक्कड़ के थाना प्रभारी गुरदेव सिंह द्वारा की गई है।