Loading...

दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी पर शातिरों ने किया हाथ साफ़

SAPNA THAKUR • 25 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के भुट्टी कॉलोनी में चोरी की वारदात पेश आई है। यहां शातिरों ने एक महिला की स्कूटी पर हाथ साफ कर लिया जोकि शकुंतला देवी गांव भुट्ठी कॉलोनी डाकघर शमशी तहसील भुंतर जिला कुल्लू की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शकुंतला देवी ने अपनी स्कूटी (HP-34D-4331) इंडस्ट्रियल एरिया चौक जरड़ भुट्ठी कॉलोनी में दुकान के बाहर खड़ी की हुई थी।

यहां से कोई अज्ञात शातिर महिला की स्कूटी को उड़ाकर ले गया। जब महिला दुकान बंद करके बाहर निकली तो उसकी स्कूटी वहां से गायब थी। महिला ने अपनी स्कूटी की बहुत तलाश की परन्तु उसे स्कूटी कही भी नहीं मिली। जिसके बाद महिला तुरंत पुलिस थाना भुंतर पहुँची और मामला दर्ज करवाया। उधर, महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर लिया है।