दुकान से फोन, चार्जर सहित स्मार्ट वॉच चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/सोलन
जिला सोलन के लक्कड़ बाजार में एक दुकान में बुधवार को लाखों रुपए की चोरी हुई थी। पुलिस ने मालमे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिमांशु उर्फ मोंटी निवासी डा. ग्रावग, तहसील कोटखाई जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, लक्कड़ बाजार में मोबाइल की दुकान का शटर तोडक़र एक चोर ने महंगे मोबाइलों व अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया था।
चोरी की वारदात का पता चलते ही दुकान मालिक शुभम बंसल तुरंत ही दूकान पहुंचा। उसने देखा कि उसके दुकान से किसी ने महंगे-महंगे फोन, चार्जर, स्मार्ट वॉच को चुरा लिए हैं। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया।
इस दौरान चोरी करने वाले युवक की सारी हरकत दुकान के बाहर व अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उसे काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं, जिनकी कीमत साढ़े 8 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।