Loading...

दुबला डंगा के पास 14 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR • 18 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल के कांगड़ा जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह साजन पुत्र गुरनाम सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर शनिवार शाम 9:25 बजे एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दुबला डंगा टूनुहट्टी के पास बैठा है, जिसके पास नशे की खेप हो सकती है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर किया है, साथ ही मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।