दुर्गम क्षेत्र चौहार घाटी के ग्राम पंचायत शिल्बधानि में किए मतदाता जागरूक
HNN/ मंडी
आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक मतदान करवाया जा सके, गांव-गांव में लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
नोडल अधिकारी डॉ. कल्याण चंद मंडोत्ररा ने बताया कि आज शनिवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र चौहार घाटी के ग्राम पंचायत शिल्बधानि के स्वार मे शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने-अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बी एल ओ के माध्यम या वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से फॉर्म 6 आवश्यक भरें।
उन्होंने कहा कि लोगों को जानकारी दी गई कि लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र और 40 फीसदी से अधिक विकलांगता वाले वोटरों को घर से वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। तो प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित के साथ अपने घरों व आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास जरुर करे।