लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई मदद, प्रशासन ने दी राहत की गारंटी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 7 सितंबर 2025 at 8:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

धर्मशाला : जिला कांगड़ा प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से राशन, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई। राहत सामग्री मिलने से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत मिली है।

हेलीकॉप्टर से राहत पहुंचाने में मिली सफलता
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि बीते दिन बड़े हेलीकॉप्टर से सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया गया था, लेकिन खराब मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद वायुसेना के छोटे हेलीकॉप्टर का सहारा लिया गया, जिसके माध्यम से आज आवश्यक सामग्री प्रभावित परिवारों तक सफलतापूर्वक पहुंचाई गई।

प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा
डीसी ने कहा कि प्रशासन पूरी मजबूती के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि राहत सामग्री की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री कर रहे हैं हालात की मॉनिटरिंग
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही बड़ा भंगाल क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने पहले इंदौरा क्षेत्र का हवाई निरीक्षण भी किया है।

मरम्मत कार्यों में तेजी
डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला में वर्तमान में केवल 42 संपर्क मार्ग और 11 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। इनकी बहाली के लिए विभागों को तेज़ी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इंदौरा क्षेत्र में भी प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]