लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दुर्गा अष्टमी पर 5000 श्रद्धालुओं ने किए माता बाला सुंदरी के दर्शन

PRIYANKA THAKUR | 3 अक्तूबर 2022 at 7:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उपायुक्त ने सपरिवार माता के किए दर्शन, हवन-यज्ञ में दी आहुति

HNN / नाहन

सिरमौर जिला के त्रिलोकपुर में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुन्दरी मन्दिर में दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ उपायुक्त राम कुमार गौतम ने सपरिवार माता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर अष्टमी को किए जाने वाले हवन-यज्ञ में भाग लिया व कन्या पूजन भी किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दे कि त्रिलोकपुर मेला 26 सितम्बर से लेकर 09 अक्टूबर तक चलेगा। लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला परिसर में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरा और पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

आयुक्त, त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि आज दुर्गा अष्टमी के अवसर पर त्रिलोकपुर मंदिर में लगभग 5000 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया व माता को 11 लाख 53 हजार 105 रूपये नकद राशि, 04 ग्राम सोना और 2418 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]