दुर्घटना / स्कूटी-बाइक में टक्कर, दो घायल

By PARUL Published: 4 Sep 2024, 11:50 AM | Updated: 4 Sep 2024, 11:57 AM 1 min read

HNN/ऊना

नकडरोह के पास स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई। इस हादसे में स्कूटी सवार मां और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर ले जा रहे दूध के ड्रम भी बिखर गए, जबकि स्कूटी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को दौलतपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें ऊना अस्पताल रेफर किया गया।

दुर्घटना के पीछे कारण बाइक पर दूध के बर्तन रखने के लिए बढ़ाकर लगाए गए लोहे के फ्रेम के साथ स्कूटी के टकराने को बताया जा रहा है। मोडिफाइड दोपहिया वाहन सड़कों पर बेलगाम घूम रहे हैं, जिससे पता चलता है कि पुलिस नाकों द्वारा वाहनों की जांच भी धरातल पर कितनी मुस्तैदी से कर रही है।