कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि वे घर पर ही आइसोलेट हो गई हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगी। वहीं राहुल गांधी भी अस्वस्थ बताए जा रहे हैं और उन्होंने अपना अलवर दौरा टाल दिया है।
बता दें, प्रियंका गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। इससे पहले वे 3 जून को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





