लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दूसरे दिन 20 हजार के पार हुए कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगो को दी यह सलाह…

PRIYANKA THAKUR | 15 जुलाई 2022 at 12:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। दूसरे दिन फिर 20 हजार से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किये गए है। दैनिक संक्रमण दर बीते 24 घंटे में 4.44 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सक्रिय केस में 2997 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1,39,073 हो गए। शुक्रवार को 20,038 नए केस मिले। हालांकि, गुरुवार की तुलना में ये कुछ कम हैं। गुरुवार को 20,139 नए मामले सामने आए थे।

बचाव के उपाय जरूरी, बूस्टर डोज से बढ़ेगी इम्युनिटी
पिछले करीब एक माह से कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, एक दिन में 20 हजार से ज्यादा नए मामले तीसरी लहर के बाद अब सामने आए हैं। यह उतार-चढ़ाव डराने वाला जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसके कारण किसी और लहर आने की आशंका फिलहाल नहीं के बराबर है।

हालांकि, सभी लोगों को कोरोना संक्रमण के जोखिम को ध्यान में रखते हुए बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। सरकार ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए आज से बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त लगाई जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]