लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देवी हिडिंबा दशहरा उत्सव के लिए रवाना, भव्य रथयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

SAPNA THAKUR | 4 अक्तूबर 2022 at 12:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

5 से 11 अक्तूबर तक मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए कुल्लू राज परिवार की दादी देवी हिडिंबा मंगलवार सुबह रवाना हो चुकी है। इस दौरान जगह-जगह पर उपस्थित लोगों ने देवी का जोरदार स्वागत किया और पुष्प की वर्षा की। देवी हिडिंबा की भव्य रथयात्रा ढुंगरी स्थित हिडिंबा मंदिर से निकलकर मनाली के मालरोड से होकर गुजरेगी और उसके बाद कुल्लू के रामशिला में देर शाम तक पहुंचेगी।

बता दें, हिडिंबा देवी की भव्य रथयात्रा में सैकड़ों की संख्या में कारकून, हारियान और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, नरसिंगा, करनाल की देव ध्वनि के साथ देवी हिडिंबा और महर्षि मनु की रथयात्रा शुरू की गई। यह रथयात्रा जहां से गई, वहां दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लग गईं। सात दिनों तक देवी हिडिंबा कुल्लू के ढालपुर स्थित अस्थायी शिविर में रहेगी। लंका दहन के बाद देवी देवालय के लिए वापस आएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]