Loading...

देश का पहला श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस लॉन्च, गडकरी बोले- ये देश के विकास में बनेगा कवच

PRIYANKA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

पहली बार सरकारी योजनाओं के समय से पूरा होने की गारंटी देने वाली इंश्योरेंस योजना के तहत बजाज एलियांज के ‘श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस’ जारी किए गए हैं। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जारी किए ये बॉन्ड्स अब पारंपरिक बैंक गारंटी के विकल्प बनकर आए हैं।

इससे निर्माता कंपनी का जोखिम कम होगा और देश की प्रगति की गति को शक्ति मिलेगी। जानकारी के मुताबिक निर्माता कंपनियों को पहली बार बैंक गारंटी का विकल्प मिला है। अब बैंक गारंटी में बंधी पूंजी वर्किंग कैपिटल के रूप में काम आएगी। नितिन गडकरी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेज गति से क्रियान्वित किया जाए।

श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस से तरलता और क्षमता दोनों की उपलब्धता निश्चित रूप से बढ़ जाएगी।  गडकरी ने कहा कि हमें विश्वास है कि सड़क नेटवर्क के विस्तार से समृद्धि आएगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सामाजिक संपर्क बढ़ेगा।