लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे जगदीप धनखड़, भारी मतों से मार्गरेट अल्वा को हाराया

PRIYANKA THAKUR | 6 अगस्त 2022 at 8:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने जीत हासिल की है। मौजूदा उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। जिसके चलते 11 जुलाई को धनखड़ उपराष्ट्रति पद की शपथ लेंगे।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को 528 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं विपक्ष से इस पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले हैं। जबकि 15 वोटों को रद्द कर दिया गया है। उपराष्ट्रपति चुनाव में शनिवार को करीब 93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 780 सांसदों में से 725 सांसदों ने मतदान शाम पांच बजे तक मतदान किया। तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही चुनाव से दूर रहने के फैसले की घोषणा की थी। हालांकि, इसके दो सांसदों शिशिर कुमार अधिकारी और दिब्येंदु अधिकारी ने मतदान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]