लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट पर इस दिन से शुरू होगी एचआरटीसी बस सेवा….

Ankita | 9 जून 2024 at 11:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ लाहौल-स्पीति

देश के सबसे लंबे (1026 किलोमीटर) लेह-दिल्ली रूट पर 11 जून से एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होगी। इस दौरान यात्री दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के साथ लेह-लदाख घूम सकेंगे।

यात्रियों को बारालाचा (16,500), नकिल्ला (15,547), तंगलांगला (17,480) और लाचुंगदर्रा (16,616) फुट ऊंचे दर्रे की खूबसूरत वादियां लुभाएंगी। एचआरटीसी की यह बस सेवा करीब 9 माह बाद शुरू हो रही है। सितम्बर, 2023 को लेह-दिल्ली बस को बंद कर दिया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस रूट पर बस यात्री न केवल लंबे सफर का आनंद ले सकेंगे, बल्कि बर्फीले चार दर्रों का भी लुत्फ उठा पाएंगे। बस में यात्री लेह से दिल्ली 1026 किमी का सफर मात्र 1740 रुपये में कर सकेंगे और सुहाना सफर करीब 30 घंटे का होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]