आज देश को 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। राष्ट्रपति की इस दौड़ में द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा शामिल है। बता दें कि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को डाले गए वोटों की गिनती आज होगी। नई दिल्ली के संसद भवन में सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी।
शाम तक वोटों की गिनती खत्म होने की संभावना है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला हुआ है। द्रौपदी मुर्मू को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। अगर उन्हें जीत मिलती है तो राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





