लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश को मिले 288 युवा अफसर, हिमाचल के 13 जवान शामिल

PRIYANKA THAKUR | 12 जून 2022 at 5:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद सेना को 288 युवा अफसर मिल गए हैं। खुशी की बात यह है कि इन युवा अफसरों में हिमाचल के 13 जवान शामिल है। जबकि उत्तराखंड के 33, उत्तर प्रदेश के 50 बाकी अन्य देशों के युवा शामिल है। जानकारी के अनुसार परेड में देश-विदेश के 377 कैडेट्स ने शिरकत की।

कोर्स के हरफनमौला जेंटलमैन कैडेट बिहार के समस्तीपुर निवासी मौसम वत्स को प्रतिष्ठित सोर्ड ऑफ ऑनर और ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी नीरज सिंह पपोला को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी केतन पटियाल को ऑर्डर ऑफ मेरिट में तीसरा स्थान मिलने पर ब्रांज मिला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]