देश में कोरोना के मामले थमने शुरू हो गए है। बता दें देश में दो महीने से अधिक समय बाद आज सक्रिय मामलों में काफी गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को बीते 24 घंटे में 7,178 नए मामले सामने आए हैं।
वहीं करीब 69 दिन यानी करीब दो महीने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 65,683 दर्ज की गई। गौरतलब है कि पिछले कल रविवार को देश में कोरोना के 10,112 मामले सामने आए थे, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 थी।
सोमवार को 16 हुईं मौतें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें सोमवार को 16 मौतें हुईं। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में आठ मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
220 करोड़ टीके लगे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





