देश में आज फिर कोरोना के नए मामलों में की गई बढ़ोतरी दर्ज, सामने आए 9,629 केस
देश में जहां 2 दिन से कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही थी। तो वहीं भारत में फिर से आज बुधवार को कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें मंगलवार के मुकाबले आज नए मामलों में 44 फीसदी की वृद्धि हुई है।
आज बुधवार को देश में 9,629 नए मामले दर्ज किए गए है, जबकि यह आंकड़ा मंगलवार को 6,660 था। वहीं, सक्रिय मामले घटकर 61,013 रह गए हैं, जो मंगलवार को 63,380 था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अभी भी सभी लोगो से एहतियात बरतने की अपील की है।