लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश में कुछ गिरावट के साथ आए कोरोना के 10,093 नए मामले, एक्टिव केस 57 हजार के पार

Ankita | 16 अप्रैल 2023 at 12:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में रविवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। बता दें देश में 10,093 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना महामारी के सक्रिय मामलों की संख्या 57,542 थी जो कुल मामलों का 0.13 फीसदी है। वहीं, शनिवार को 10,753, जबकि शुक्रवार को 11,109 मामले सामने आए थे।

वहीं, पिछले 24 घंटों में 6,248 मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने की दर वर्तमान में 98.68 प्रतिशत है। बता दें, कोरोना से रविवार को 23 लोगों की मौत हो गई। इससे मृत्यु दर 1.19 फीसदी के साथ संख्या 5,31,114 हो गई।

आंकड़ों की माने तो पिछले 24 घंटों में 807 टीकों के साथ, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। साथ ही, पिछले 24 घंटों में लगभग 1,79,853 कोरोना वायरस परीक्षण किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]