लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, एक्टिव मामले 94,047

PRIYANKA THAKUR | 25 अगस्त 2022 at 12:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कोविड-19 के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। कभी कोरोना के केस ज्यादा बढ़ रहे है, तो कभी इनमे कमी देखी जा रही है। लेकिन पिछले 2 दिन से भारत में कोविड-19 के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। पहले जहां कोविड-19 के 20 हजार के करीब दैनिक मामले दर्ज किए जाते थे तो वहीं इनकी संख्या अब धीरे-धीरे 10 हजार के करीब पहुंच गई है।

गुरुवार की बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,725 नए केस मिले हैं। इस दौरान 13,084 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में सक्रिय केस में और कमी आई, ये घटकर 94,047 रह गए। इससे पहले बुधवार को 10,649 नए केस मिले थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]