देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,738 नए मरीज मिले हैं। जबकि, एक दिन पहले 19,406 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, अब देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,34,933 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया, कुल कोरोना मरीजों के मुकाबले सक्रिय मरीज 0.31 प्रतिशत हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,689 पहुंच गया।
संक्रमण दर फिर पांच प्रतिशत के पार
देश में एक बार फिर दैनिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत के पार पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 5.02 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं साप्ताहिक दर 4.63 प्रतिशत है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





