बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,678 नए केस सामने आए है। इसके अलावा 26 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 5.99 फीसदी तक पहुंच गई। कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,36,39,329 हो गई है।
सोमवार को सक्रिय केस 2973 बढ़ गए। इन्हें मिलाकर सक्रिय केस की संख्या 1,30,713 हो गई है। रविवार को देश में 18,257 नए संक्रमित सामने आए थे। उसकी तुलना में सोमवार को इनकी संख्या कुछ कम आई है। रविवार को मौतें भी 42 हुई थीं।
उधर, देश में ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स के कारण स्थिति बिगड़ रही है। इसे लेकर विशेष सतर्कता की अपील की जा रही है। वर्तमान में मिल रहे ज्यादातर मामलों के लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.2, BA.4 और BA.5 को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





