देश में आज फिर कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में 20,409 नए कोविड मरीज सामने आए हैं। हालांकि, सक्रिय केस में 2,335 की कमी आई है और ये घटकर 1,43,988 रह गए हैं। इस दौरान 32 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,39,79,730 हो गई है।
वहीं, कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,258 हो गया है। उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.33 फीसदी हैं। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की दर 98.48 प्रतिशत दर्ज की गई थी। दैनिक संक्रमण दर 5.12 फीसदी और साप्ताहिक दर 4.82 फीसदी दर्ज हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





