देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ है। कोरोना के मामले बढ़ते देख प्रदेश के लोग अब डरने लगे है। कोरोना के आंकड़ों में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन कोरोना को लेकर बैठक करने के निर्देश दिए गए है। केंद्र सरकार प्रतिदिन कोरोना पर अपडेट ले रही है। बता दें देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड मरीजों की पहचान हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को एक दिन के अंदर सात हजार 830 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जो कि 223 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार के पार हो गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अब देश में 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं, जो संक्रमित हैं। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को दो लाख 14 हजार 242 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया था।
इसमें 3.65 यानी 7,830 लोग संक्रमित पाए गए। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते 16 लोगों की मौत भी हो गई। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दो-दो संक्रमितों ने जान गंवाई, जबकि उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र हरियाणा और गुजरात में एक-एक मौत दर्ज की गई। केरल में पांच मौतें दर्ज हुईं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





