Loading...

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 25 हज़ार के पार

Ankita • 6 Apr 2023 • 1 Min Read

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों में कोरोना तेजी से फैल रहा है। कोरोना के मामले बढ़ते देख लोग चिंताजनक है।

बता दें देश में पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा यानी 5,335 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,587 हो गई है। इस दौरान 13 लोगों की जान गई।

इनमें कर्नाटक-महाराष्ट्र में दो-दो और केरल-पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई। देश में अब तक पांच लाख 30 हजार 929 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं।

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण?

इसके लक्षण फ्लू से मिलते-जुलते हैं। संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।

इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है। कुछ मामलों में कोरोना वायरस घातक भी हो सकता है। खास तौर पर अधिक उम्र के लोग और जिन्हें पहले से अस्थमा, डायबिटीज़ और हार्ट की बीमारी है।

क्या हैं इससे बचाव के उपाय?

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए. अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है।

खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढककर रखें। जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें। अंडे और मांस के सेवन से बचें। जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें।