Loading...

देश में थमना शुरू हो गया कोरोना, आज सिर्फ इतने नए मामले आए सामने……

Ankita • 25 Apr 2023 • 1 Min Read

देश में कोरोना के मामले थमने शुरू हो गए है। बता दें आज मंगलवार को देश में बीते 24 घंटे में छह हजार से अधिक नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा सोमवार को सात हजार से अधिक था। वहीं सक्रिय मामले घटकर 63,380 रह गए हैं।

वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 9,213 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 6,660 नए मामले सामने आए हैं।

220 करोड़ टीके लगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।