Loading...

देश में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 49 हजार के पार

Ankita • 14 Apr 2023 • 1 Min Read

देश में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन-प्रतिदिन कोरोना के नए मामले देखने को मिले रहे है। वहीं कोविड-19 के मामले बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ देश के लोग भी अब डरने लगे है।

बता दें बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ऐसे कोरोना संक्रमित जिनका इलाज चल रहा है, उनका आंकड़ा भी 49 हजार के पार पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,109 नए मामले सामने आए हैं। देश में फिलहाल सक्रिय मामले 49,622 हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।