देश में नहीं थम रहा कोरोना, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 37 हजार के पार
कोविड-19 के मामले बढ़ते देख देशभर के अस्पतालों में आज भी होगी ‘मॉक-ड्रिल
देश में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना के मामले बढ़ते देख लोग चिंता में पड़ गए हैं। वहीं आज मंगलवार को भी देशभर के सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल जारी रहेगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 5676 नए केस सामने आए हैं, जबकि सोमवार को यह संख्या 5,880 थी। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 37,093 हो गई है।
कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच सोमवार को अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए देशभर में सरकारी और निजी अस्पतालों में ‘मॉक-ड्रिल’ की गई, जो आज मंगलवार को भी जारी रहेगी।