देश में फिर कोरोना के मामलों में आई गिरावट, आज सिर्फ इतने नए केस आए सामने……
देश में कोरोना के मामलों में आज फिर से गिरावट आई है। बता दें आज वीरवार को देश में बीते 24 घंटे में 9,335 नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा बुधवार को 9,629 था। वहीं सक्रिय मामले घटकर 57,410 रह गए हैं।
वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।