लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश में फिर बढ़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में सामने आए ….

SAPNA THAKUR | 17 अगस्त 2022 at 11:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार (17 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,062 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 249 अधिक हैं। वहीं इस दौरान 36 मरीजों की जान चली गई।

बता दें, कल के आंकड़े में 8,813 मामले सामने आए थे और 29 मरीजों की मौत हुई थी। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,05,058 हो गई है जो कि कल की तुलना में 6,194 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,27,134 लोगों की मौत हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]