देश में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 20,000 के पार
देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले कई महीनों से लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब एक बार फिर कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, भारत एक बार फिर से दुनिया के उन 5 देशों में शामिल हो गया है, जहां इन दिनों कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 3641 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई है।
इसके बाद संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई है। बता दे कि, पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से 11 और मौतें होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,892 हो गई है। कल यानी रविवार को कुल 3,824 मरीज मिले थे।
आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के रिकॉर्ड केस बढ़े हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 6.12 दर्ज की गई है।