देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले देख स्वास्थ्य विभाग और लोग चिंता में पड़गए है। बता दें भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार 111 नए मामले मिले हैं।
वहीं, 27 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में कोरोना के रोजाना मिलने वाले केस कम हुए हैं। हालांकि, सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
सोमवार सुबह तक देश में कोरोना के 60 हजार 313 मरीज हैं। बता दें रविवार-सोमवार के बीच सबसे ज्यादा छह मौतें गुजरात में हुईं। वहीं, उत्तर प्रदेश में चार, दिल्ली-राजस्थान में तीन-तीन, महाराष्ट्र में दो; बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की कोरोना से जान गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 8.40 फीसदी दर्ज किया गया है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 4.94 फीसदी है। भारत में मरीजों के ठीक होने की दर 98.68 फीसदी है।
वहीं बढ़ते मामले देख कुछ राज्य सरकारों ने लोगों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने की सलाह भी दी है। इसी के साथ मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की भी सलाह दी जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





