Loading...

देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, सक्रिय केसों की संख्या 53 हजार के पार

Ankita • 15 Apr 2023 • 1 Min Read

देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बढ़ते मामले देख कुछ राज्य सरकारों ने लोगों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने की सलाह भी दी है।

इसी के साथ मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की भी सलाह दी जा रही है। बता दें बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10 हजार 753 नए केस मिले हैं।

इसी के साथ देश में अब सक्रिय केसों की संख्या 53 हजार 720 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस दौरान कोरोना से 27 और मरीजों की मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण से छह, महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत हुई है।