Loading...

देश में लोकतंत्र कि रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने की बहुत आवश्यकता- प्रतिभा सिंह

Ankita 11 Apr 2023 Edited 11 Apr 1 min read

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में जय भारत सत्यग्रह अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि देश में लोकतंत्र कि रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने की बहुत आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो पहल के बाद अब जय भारत सत्यग्रह को भी सफल बनाने की जिम्मेवारी कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की हैं।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षो की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने जिला मुख्यालयों में 15 अप्रैल से 20 अप्रैल के मध्य इस अभियान के तहत जिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को कहा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर जय भारत अभियान तय सीमा में ही पूरा किया जाना हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायको सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों व अग्रणी सगंठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रबुद्ध वर्ग, सभी सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह स्वम् भी इस अभियान में जहां संभव होगा शामिल होंगी 20 अप्रैल को वह मंडी में इस अभियान में शिरकत करेंगी।