देश में शनिवार को 20,408 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 44 और लोगों ने महामारी के शिकार होकर दम तोड़ दिया। दैनिक संक्रमण दर आज 5.05 फीसदी रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल सक्रिय केस 1,43,384 है।
बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 604 की कमी आई। इस दौरान 20,958 लोग कोरोना महामारी से उबर गए। वहीँ, कोरोना रिकवरी रेट 98.48 फीसदी, सक्रिय केस की संख्या 0.33 फीसदी, दैनिक संक्रमण दर 5.05 फीसदी और कोरोना मृत्यु दर 1.20 फीसदी रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





