Loading...

देहलां में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त

PARUL • 10 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

ऊना से नालागढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस देहलां में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार सभी सवारियां और चालक, परिचालक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

दुर्घटना के समय बस पुली और रेलिंग के साथ टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरएम ऊना सुरेश धीमान ने कहा कि तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटना हुई है। उन्होंने कहा कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।