लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दोस्तों के साथ ब्यास नदी में नहाने उतरे 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत

SAPNA THAKUR | 13 जून 2022 at 9:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

मंडी शहर के नजदीक पंचवक्तर मंदिर के पास एक छात्र ब्यास नदी में डूब गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। जिला कुल्लू में दसवीं कक्षा की पढ़ाई करने वाला 15 वर्षीय राजेश ठाकुर पांगी जिला चंबा का रहने वाला था। वहीं पुलिस को भी शव को ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस सूत्रों की मानें तो छात्र अपने दो दोस्तों के साथ ब्यास नदी में नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में डूब गया।

युवक के दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद पुलिस टीम को इस बाबत जानकारी दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को ढूंढने का प्रयास किया परंतु पानी ज्यादा गहरा होने के कारण सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया और घंटों मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला गया। एसपी मंडी शालिनी अग्रिहोत्री ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]