Loading...

दो कमरों का एक मकान जलकर हुआ राख, पीड़ित को लाखों का नुक्सान

Ankita • 5 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के थाना भुंतर के तहत जरड़ गांव में एक मकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में दो कमरे जलकर राख हो गए है। जिससे पीड़ित को करीब 3 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गई थी।

जानकारी के मुताबिक, राम सिंह पुत्र रुलिया राम निवासी गांव जरड तहसील भुंतर जिला कुल्लू के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशकत कर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 20 लाख रुपये का संपत्ति को बचाया है।