Loading...

दो कारों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, पांच लोग घायल

PARUL • 7 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में दौलतपुर चौक-तलवाड़ा मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान सरोज, मुनीश, दिलबाग, अक्षय और अंजली गांव कोई, जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के पांच लोग कार में सवार होकर मैड़ी साहिब से माथा टेककर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जब वह मरवाड़ी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक अन्य कार से उनकी कार टकरा गई। टक्कर में दोनों कारों का नुकसान पहुंचा है। वहीं कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से दौलतपुर चौक अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।