दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर, 2 घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में नंगल-चंडीगढ़ एनएच पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां रायपुर गांव के पास दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार चालक ने नशे की हालत में ओवरटेक करते हुए मारूति कार को टक्कर मार दी। हादसे में मारूति कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल ले जाया गया। जहां पर दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हुई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और नशे में धुत कार चालक को पुलिस थाने ले गई। पुलिस द्वारा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।