Loading...

दो गाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर सहित एक घायल

Ankita • 25 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर कुमारसैन में डोगरा सेब बाजार के पास दो गाड़ियों के बीच जोरदार भिड़त हो गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ध्रुव कैंथला अपने दोस्त अविनाश सूद के साथ सेज की ओर आ रहे थे।

जैसे ही वह नारकंडा रोड एनएच-5 के समीप पहुंचे तो इसी दौरान शिमला की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर (एचआर 26Aएफ -2497) के साथ उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में ऑल्टो गाड़ी में सवार दोनों युवको को चोटें आई है। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्रशेखर ने कहा कि स्विफ्ट गाड़ी के चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।