Loading...

दो गुटों में हुई मारपीट, जान से मारने की भी दी धमकी, मामला दर्ज

Ankita • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना लंबागांव में दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। राजेश कुमार निवासी नूरपुर ने महेशी कुमार गांव और डाकघर लंबागांव के खिलाफ इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में राजेश ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपर लंबागांव में सब्जी लेने आया हुआ था। इस दौरान उसने देखा कि महेशी कुमार सब्जी वाले के साथ बहस कर रहा था। इस दौरान बिना किसी वजह आरोपी उससे भी बहस करने लगा।

इसी बीच आरोपी ने राजेश के साथ आए मशीन ऑपरेटर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है। राजेश ने बताया कि वह लंबागांव में किराये के मकान में रहता है और कंगेहण में स्टोन क्रशर पर काम करता है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने की है।