Loading...

दो गोशालाओं में जिंदा जले 4 मवेशी, आटा चक्की और शेड भी जलकर राख 

Ankita • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

जिला सिरमौर में राजगढ़ उपमंडल में दो गोशालाओं में चार मवेशी जिंदा जल गए। इस दौरान एक आटा चक्की और शेड भी जल गया। जानकारी के अनुसार उपमंडल की ग्राम पंचायत सैर जगास के जंगल में लगी आग से देवेंद्र सिंह पुत्र ख्यालुराम ग्राम सैर जगास की गोशाला चपेट में आ गई।

इस अग्निकांड में गोशाला में बंधी तीन गाय व एक बछड़ा जिंदा जल गए। राजस्व विभाग ने देवेंद्र सिंह का एक लाख रुपये का नुकसान आंका है। इसी बीच पंचायत के टिक्करी गांव के सुनील कुमार पुत्र कल्याण सिंह की गोशाला भी आग की भेंट चढ़ गई, जहां उसका एक बैल जल गया।

इसके साथ साथ एक आटा चक्की, एक शेड को भी नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से सुनील कुमार का 1.20 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। उधर, एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।