Loading...

दो दिन इस जिला के प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…..

PARUL • 26 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 27 व 28 जनवरी को जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 जनवरी को दोपहर 12:25 पर मिनी सचिवालय भवन गगरेट व विधानसभा क्षेत्र के अन्य विकासात्मक कार्यों की आधारशिला रखेंगे। उसके उपरांत 12:55 पर भंजाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

तदपश्चात सायं 3:10 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे। उसके उपरांत सायं 4:10 पर मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 28 जनवरी को दोहपर 12:00 बजे अमरूत, 2:00 के तहत अंब शहर के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे।

इसके उपरांत 12:30 बजे आईटीआई भवन नैहरियां का लोकार्पण करेंगे। तदपश्चात मुख्यमंत्री 1:40 पर ज्वार से नारी वाया विल्लां द थप्पल कगोह सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे लडोली(पंजोआ) में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत सायं 4:00 बजे मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना होंगे।