दो बाइकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल

By Ankita Published: 9 Aug 2024, 10:57 AM | Updated: 9 Aug 2024, 10:57 AM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुराना होशियारपुर रोड पर लालसिंगी के पास एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां दो बाइकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोग बुरी तरह जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

वहीं पुलिस ने बाइक चालक राहुल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी अमरजीत अपनी बहन रेखा और दोस्त सुभाष कुमार के साथ नंगल से मजदूरी करके लौट रहा था।

इस दौरान पुराना होशियारपुर रोड पर उनकी बाइक को पीछे से आ रही एक दूसरी बाइक चालक राहुल ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ऊना, राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।