दो मंजिला गोशाला में भड़की आग, पीड़ित को हजारों का नुकसान
HNN/ मंडी
जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल की लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गांव बल्हडा में स्लेटपोश दो मंजिला गोशाला में भीषण अग्निकांड हुआ। इस आगजनी की घटना में पीड़ित को हजारों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, बल्हडा में सरवन कुमार की दो मंजिला गोशाला में अचानक ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोशाला को अपनी चपेट में ले लिया। गोशाला में रखा घास सहित लकड़ी भी इस आग की भेंट चढ़ गई है। परिजनों ने शोर शराबा करके गांववासियों को इकट्ठा किया और आग बुझाने के कार्य में जुट गए।
स्थानीय ग्राम वासियों ने दमकल विभाग जोगिंदरनगर की टीम को कॉल कर इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने इस गोशाला में कड़ी मशक्कत काबू पाया गया। दमकल विभाग जोगिंदरनगर के प्रभारी कर्म सिंह ने घटना की पुष्टि की है।